पटना , अप्रैल 01 -- बिहार में पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरूवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण कुंदन कुमार ने बताया कि लोदीपुर गांव निवासी आफताब आलम ई-रिक्शा से घर से स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान दो अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिये विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम को बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित