पटना , मार्च 17 -- बिहार में पटना जिले के बाइपास थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में अवैध कूपन एवं लॉटरी बरामद कर 18 लोगों को हिरासत में लिया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सिटी 02, गौरव कुमार ने आज बताया कि बाईपास थाना अंतर्गत स्थित एक बिल्डिंग में प्रिंटिंग सेटअप के साथ भारी मात्रा में अवैध कूपन एवं लॉटरी के भंडारण की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के आधार पर पुलिस पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में उक्त स्थान से कई प्रिंटिंग मशीनें एवं भारी मात्रा में अवैध कूपन/लॉटरी सामग्री बरामद की गई।इस संबंध में 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

श्री कुमार ने बताया कि बरामद सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 80 लाख रूपये से एक करोड़ के बीच आंका गया है।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित