पटना , अप्रैल 10 -- टना जिला अंतर्गत सार्वजनिक एवं निजी विभिन्न प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को उद्देश्य से उप महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिणी एवं अग्निशमन सेवाएँ, बिहार, पटना की अध्यक्षता में शुक्रवार को अस्पतालों, होटलों कोचिंग संस्थानों के निदेशक/प्रबंधन संचालक के साथ अग्नि सुरक्षा के लिये संवेदीकरण-सह-जागरूकता कार्यक्रम एवं अग्नि सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित बैठकआयोजित की गई।

इस बैठक का आयोजन जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पटना के सौजन्य से किया गया। बिहार अग्निशमन सेवा की ओर से जन-सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पटना जिला अंतर्गत संचालित होटलों, अस्पतालों, कोचिंग संस्थानो अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच एवं प्रत्येक वर्ष अग्नि सुरक्षा प्रमाण-पत्र के लिये बिहार अग्निशमन सेवा के अंकेक्षण पोर्टल पर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिये जागरूक किया गया।इस बैठक भविष्य में होने वाली संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को न्यूनीकरण से संबंधित बिंदुओं पर बल दिया गया।

बैठक में सभी उपस्थित संस्थान प्रतिनिधि को वर्तमान होटलों से संबंधित अग्नि अंकेक्षण आकड़ों के अद्यतन स्थिति से जागरूक किया गया। जिसमे पटना जिला अंतर्गत चिन्हित कुल 241 होटल में से 80 होटलों के अग्नि सुरक्षा के समस्त मानक पूर्ण पाए जाने, जिसके आधार पर उन्हें विभाग द्वारा 'अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र' निर्गत किए जाने से आकड़ों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही शेष 151 होटलों में मानकों का आंशिक अनुपालन पाया गया है, जिन्हे सुझाव के तहत वैधानिक निदेश दिए गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित