पटना , अप्रैल 03 -- बिहार की राजधानी पटना में शनिवार से त्रिविसीय 'इंटरनेशनल एस्ट्रो, वास्तु एंड तंत्र कॉन्फ्रेंस-2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन वर्ल्ड एस्ट्रो फेडरेशन , साउथ एशियन एस्ट्रो फेडरेशन और एस्ट्रो , वास्तु एंड वादिक साइंसेस के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 04, 05 और 06 अप्रैल 2026 को होगा।
आयोजन के समन्वयक और विश्व ज्योतिष महासंघ के सभापति आचार्य डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि इस समागम में भारत के साथ-साथ नेपाल, मलेशिया, मॉरीशस और भूटान जैसे मित्र राष्ट्रों के मूर्धन्य विद्वान शिरकत करेंगे। ज्योतिष शास्त्र, वास्तु, तंत्र और अन्य वैदिक विषयों के विशेषज्ञों के साथ-साथ कला, राजनीति और सरकार के प्रतिनिधि भी इस मंच पर अपने विचार साझा करेंगे।
इस सम्मेलन का एक मुख्य आकर्षण यहाँ लगने वाले विशेष स्टॉल होंगे। इसमें देश तथा विदेश के प्रमुख ज्योतिषीय अपनी सेवाओं, सॉफ्टवेयर और प्राचीन ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाएंगे, जिससे आम जनमानस को भी इन गूढ़ विद्याओं को समझने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित