पटना , दिसंबर 25 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 147 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को हत्याकांड में एक, महिला उत्पीड़न कांड में आठ, पुलिस पर हमला कांड में दो,हत्या का प्रयास कांड में 20 ,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में 16,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांडों में 55, शराब तस्कर-होम डिलीवरी मामले में 18 तथा शराब पीने वाले 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलो में 176.91 लीटर विदेशी शराब, 414.7 लीटर देशी शराब, 90 ग्राम गांजा, 545 ग्राम स्मैक, 558.90 ग्राम गांजा,दो आग्नेयास्त्र, तीन कारतूस, 13 वाहन,1258785 रूपये, एक मैगजीन, छह मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित