पटना, मार्च 22 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 120 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि शनिवार को हत्या के कांड में दो,डकैती के कांड में पांच, पुलिस पर हमला कांड में दो,एससी/एसटी कांड में एक,महिला उत्पीड़न कांड में एक, हत्या के प्रयास में 18 ,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 09,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 46,शराब तस्कर/ होम डिलेबरी मामले में 11 और शराब पीने वाले 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में 4.36 लीटर विदेशी शराब, 530 लीटर देशी शराब, एक कारतूस, पांच मोबाइल फोन ,70280 रूपया और पांच वाहन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित