अपराध अपराधी गिरफ्तारपटना , अप्रैल 10 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 114 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि गुरूवार को हत्याकांड में दस , डकैती कांड में चार, हत्या का प्रयास के कांड में नौ,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 18,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 43 और शराब पीने वाले 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 43 लीटर विदेशी शराब,394.25 लीटर देशी शराब, 656.97 ग्राम गांजा, तीन वाहन, 6200 रूपया ,छह मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित