पटना , मार्च 02 -- बिहार में राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से हुयी लूट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि एक मार्च को जक्कनपुर थानांतर्गत मीठापुर बाइपास पुल के उपर हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति से 6300 रूपये एवं मोबाइल फोन लूटे जाने की सूचना प्राप्त हुई।घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर महज 24 घंटे के अंदर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों विक्की कुमार, विकास कुमार और छोटु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। लूट की घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।
श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक ऑटो रिक्शा, लूटा गया मोबाइल फोन, 800 रूपया और लूट में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित