पटना , अप्रैल 10 -- नगर आयुक्त यशपाल मीणा एवं अपर नगर आयुक्त राजन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रमंडलों में निर्माणाधीन एवं स्वीकृत सड़क पुनर्स्थापन परियोजनाओं की समीक्षा की।

नगर आयुक्त ने समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और सभी संवेदकों को कड़ी फटकार लगाते हुए 30 मई तक सभी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिये।

अभियंताओं ने बताया कि पिछले वर्ष आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान सड़क खुदाई कार्य रोक दिया गया था, जिसके कारण परियोजनाओं की गति प्रभावित हुई। वहीं, संवेदकों ने तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित