पटना , अप्रैल 24 -- ढ़ती गर्मी को देखते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू में जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

गर्मी से बचाव को देखते हुए जू प्रशासन ने वन्यप्राणियों को ठंडक प्रदान करने की व्यवस्था को बढ़ा दिया है, साथ ही जानवरों के खानपान में भी काफी बदलाव किए हैं।

जू प्रशासन के अनुसार, विभिन्न बाड़ों में कूलर लगाए गए हैं, जिससे जानवरों को गर्म थपेड़ों से राहत मिल सके। खासतौर पर उन जानवरों पर ध्यान दिया जा रहा है, जो गर्मी को लेकर अधिक संवेदनशील होते हैं। इनके आहार में भी मौसम के अनुसार परिवर्तन किया गया है।

मांसाहारी वन्यजीव जैसे शेर, तेंदुआ, लकड़बग्घा, स्मॉल कैट, हिमालयन भालू, स्लॉथ बियर, चिम्पांजी, हुलॉक गिब्ब्न और बाघ के नाईट हाउस में कुल 17 कूलर के साथ 53 फैन भी लगाए गए हैं। सभी नाईट हाउस में रह रहे भालू, बाघ इत्यादि वन्यजीवों के शरीर पर निरंतर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सरीसृप प्रजाति के वन्यजीवों जैसे अजगर, कोबरा, वाइपर, धामीन आदि के सेल में फर्श पर पानी का निरंतर छिड़काव किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित