पटना , मार्च 09 -- बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को लार्सन एंड टर्बो (एल एंड टी) की टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
इस बैठक में एल एंड टी की तरफ से एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पटना में 'अल्ट्रा पॉड्स' के संचालन की रूपरेखा पेश की गई। अल्ट्रा पॉड्स पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) प्रणाली पर आधारित एक अत्याधुनिक, स्वचालित और स्मार्ट परिवहन व्यवस्था है। यह परियोजना पुराने सचिवालय परिसर को आसपास के प्रशासनिक भवनों से जोड़ने के लिए एक अंतर-सरकारीस्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशन है। प्रसाशनिक अनुमोदन के बाद यह 15 महीने में पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
यह एक तेज, आधुनिक, स्वचालित और कुशल ट्रांजिट सिस्टम है जो सरकारी अधिकारियों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। यह पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम निर्धारित भवनों के बीच नॉन-स्टॉप यात्रा के साधन के रूप में काम करेगा। बिना किसी अनशेड्यूल्ड हॉल्ट के सीधे गंतव्य तक पहुंचने से बाहरी बाधाओं का जोखिम कम होगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित