पटना , नवंबर 18 -- बढ़ती ठंड से आम जनता को राहत पहुंचाने के लिये पटना जिला प्रशासन की ओर से शहर के 26 स्थानों पर रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें अब तक लगभग 6,202 जरूरतमंद लोगों ने आश्रय लिया है।

पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने ठंड से बचाव के लिये प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश देते हुये जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का भी आदेश दिया है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों को सुरक्षित और आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराई जा सकें।

जिला प्रशासन की इस पहल से कड़ाके की ठंड में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित