जहानाबाद, जनवरी 16 -- जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के गर्ल्स हॉस्टल में एक लड़की की हुई संदिग्ध मौत के बाद उसके परिजनों से मिलने शुक्रवार को जहानाबाद पहुंचे और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुए दुर्व्यवहार की आशंका के बाद पुलिस को इस मामले की नए सिरे से जांच करनी चाहिए।
श्री किशोर ने आज मीडिया से कहा कि छात्रा की मौत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को आत्महत्या का रूप दे रही है, जबकि परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ रेप भी हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि वर्तमान जांच अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं और केस वापस लेने की बात कह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित