मुंगेर , मई 05 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर प्रस्तावित मरीन ड्राइव परियोजना का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी की अध्यक्षता में प्रस्तावित मुंगेर (सफियाबाद)-बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज गंगा पथ एवं सुल्तानगंज- भागलपुर-सबौर गंगा पथ परियोजना की समीक्षात्मक बैठक हुई। मुंगेर स्थित बबुआघाट पर आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौधरी के समक्ष पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुंगेर भागलपुर गंगा पथ परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने समीक्षा बैठक के बाद प्रस्तावित मुंगेर भागलपुर गंगा पथ (मरीन ड्राइव) परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मुंगेर स्थित बबुआघाट पर स्थल निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित