हाजीपुर , मार्च 23 -- यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध कराते हुए एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 03611/03612 का परिचालन प्रारंभ किया है।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने आज बताया कि यह पैसेंजर स्पेशल पटना और गया के मध्य सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकेगी।इस पैसेंजर स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे । इस रेल सेवा से अन्य यात्रियों के साथ ही साथ दैनिक यात्री विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि गाड़ी सं. 03611 पटना-गया स्पेशल 23.03.2026 से 06.04.2026 तक प्रतिदिन पटना से 17.15 बजे खुलकर 17.41 बजे पुनपुन, 17.45 बजे जटडुमरी, 18.09 बजे तरेगना, 18.40 बजे जहानाबाद, 19.10 बजे टेहटा, 19.37 बजे बेला सहित सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकते हुए 20.35 बजे गया पहुंचेगी।

श्री चन्द्र ने बताया कि इसी तरह गाड़ी सं. 03612 गया-पटना स्पेशल 24.03.2026 से 06.04.2026 तक प्रतिदिन गया से 05.00 बजे खुलकर 05.27 बजे बेला, 05.55 बजे टेहटा, 06.18 बजे जहानाबाद, 06.47 बजे तरेगना, 07.14 बजे जटडुमरी, 07.19 बजे पुनपुन सहित सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकते हुए 08.00 बजे पटना पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित