पटना , जनवरी 24 -- टना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने शनिवार को समाज कल्याण निदेशालय, पटना की ओर से संचालित बालगृह 'अपना घर', का भ्रमण किया।
श्री साहू ने बालगृह में आवासित बच्चो एवं कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों के आवासन, शिक्षा एवं अन्य प्रकार की चल रही गतिविधियों को देखा तथा इसे संतोषप्रद बताया। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ने तथा शिक्षको एवं कर्मियों की बात मानने तथा कौशल सिखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने उनका स्वागत गाना गाकर तथा पुष्प देकर किया। बच्चों ने उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग न्यायाधीश श्री साहू को भेंट की। वहीं श्री साहू ने बच्चों को कई प्रकार के उपहार दिए।
मुख्य न्यायाधीश श्री साहू ने कहा कि " बच्चों की सेवा एक तरह से भगवान की सेवा ही है। इस अवसर पर श्रीमती बन्दना प्रेयषी, सचिव, समाज कल्याण विभाग, प्रदीप कुमार मल्लिक, रजिस्ट्रार जनरल, उच्च न्यायलय, पटना, पवन कुमार पाण्डेय, सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना, योगेश कुमार सागर, निदेशक, समाज कल्याण निदेशालय, रुपेश देव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, व्यवहार न्यायलय,पटना श्रीमती पल्लवी आनंद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना, समाज कल्याण निदेशालय, बिहार, पटना के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित