पटना , फरवरी 03 -- बिहार में राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कुर्जी मोड़, लोयला स्कूल के समीप एक व्यक्ति पर फायरिंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर फायरिंग में संलिप्त एक अभियुक्त को एक पिस्तौल एवं 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

श्री सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति से पैसों के लेन-देन को लेकर पूर्व से विवाद का मामला सामने आया है।इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित