पटना , फरवरी 10 -- बिहार में पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को हथियार और कारतूस के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़- 02 आयुष श्रीवास्तव ने आज बताया कि सालिमपुर थाना को आज सूचना प्राप्त हुई थी कि एनएच फोर लेन से एक स्कॉर्पियो सवार तीन व्यक्ति हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में कही जा रहे है ।प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने तत्काल वाहन चेकिंग संचालित कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा, 11 कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया गया तथा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वाहन को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित