पटना , जनवरी 24 -- बिहार में पटना जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक और गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01 दानापुर शिवम धाकड़ ने शनिवार को बताया कि रूपसपुर थानांतर्गत पाटलीपुत्रा स्टेशन के समीप एक व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री किये जाने की सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आधार पर एक छापामारी टीम का गठन कर उक्त जगह पर छापेमारी की गयी।

छापेमारी के क्रम में 50 ग्राम स्मैक एवं 53 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

श्री धकड़ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश बिंद के रूप में की गई है। इस संबंध में रूपसपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित