श्रीगंगानगर , फरवरी 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार करके उनसे 115 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि चार युवकों के पंजाब से कार में हेरोइन लेकर आने की गुप्त सूचना मिली। इस पर पुलिस दल ने बुधवार रात भारतमाला प्रोजेक्ट मार्ग पर नाकाबंदी करके उनको रोक लिया। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें रखी 115 ग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गये चारों लोगों की पहचान रविकुमार, दिलप्रीतसिंह, गुरप्रीतसिंह और अनिल कुमार के रूप में हुई है। ये चारों युवक श्रीगंगानगर क्षेत्र के आसपास के हैंं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित