चंडीगढ़ , मार्च 12 -- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुरुवार को राज्य में रसोई गैस की आपूर्ति के मुद्दे पर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है, क्योंकि घरेलू उपभोक्ताओं को भी गैस नहीं मिल रही है।
राजा वडिंग ने कहा कि न केवल व्यावसायिक गैस की आपूर्ति निलंबित कर दी गयी है, बल्कि पिछले कुछ दिनों से घरेलू उपभोक्ताओं को भी कोई आपूर्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने इतने महत्वपूर्ण मामले पर पंजाब सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया, जो राज्य के हर घर से जुड़ा है।
उन्होंने बताया कि उन्हें परेशान उपभोक्ताओं के फोन आ रहे हैं कि घरेलू बुकिंग भी निलंबित कर दी गयी है और वितरकों तथा एजेंसियों के बीच इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि वे आपूर्ति कब शुरू कर पाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित