चंडीगढ़ , फरवरी 03 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने मंगलवार को मांग की कि आगामी बजट सत्र के दौरान सरकार सभी विभागों में अनुसूचित जाति श्रेणी के रिक्त पदों, पदोन्नति के लिए पात्र अधिकारियों की स्थिति तथा पिछले चार वर्षों में अनुसूचित जातियों के लिए वास्तव में क्या बदला है, इससे संबंधित संपूर्ण डेटा सार्वजनिक करे।
श्री कैंथ ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अनुसूचित जाति समुदाय के साथ नीति-इरादे, प्रशासनिक ढांचे और मापनीय परिणामों, हर स्तर पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व कोई इच्छाधीन योजना नहीं, बल्कि एक संवैधानिक अधिकार है। पंजाब, जहां देश में अनुसूचित जातियों की सबसे बड़ी आबादी है, वहां भी आम आदमी पार्टी सरकार के पास यह साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय, परिणाम-आधारित डेटा नहीं है कि प्रतिनिधित्व, रोजगार या संस्थागत भागीदारी में कोई ठोस सुधार हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित