चंडीगढ़ , मार्च 26 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में 17 मार्च की देर शाम सोपू नेता पर हुई फायरिंग के मामले में पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसके तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस वारदात की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग से जुड़े डोनी बल और शगनप्रीत ने ली थी। कार्रवाई के दौरान फतेहगढ़ साहिब निवासी आरोपी जसप्रीत उर्फ जस्सी और उसके साथी तितली को अमलोह क्षेत्र में घेर लिया गया। इस दौरान मुठभेड़ में जसप्रीत को गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित