चंडीगढ़ , जनवरी 15 -- पंजाब यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को बताया कि संगठन के स्थापित एवं पारदर्शी लोकतांत्रिक ढांचे के तहत पंजाब राज्य में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है।
यहां जारी एक वक्तव्य में यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्वाचित या नियुक्त संगठनात्मक इकाई को भंग नहीं किया गया है। ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर के सभी वर्तमान पदाधिकारी एवं समितियां सक्षम प्राधिकारी द्वारा नए चुनाव परिणाम घोषित होने तक अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी जनवरी 2023 में इसी प्रकार की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी, और इस वर्ष भी जनवरी 2026 में चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की गई है, जिससे संगठनात्मक निरंतरता एवं अनुशासन बनाए रखा गया है। वर्तमान संगठनात्मक ढांचे को भंग किए जाने संबंधी कोई भी खबर या अफवाह पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं निराधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित