चंडीगढ़ , अप्रैल 23 -- पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का कहर लगातार बढ़ रहा है। इस सीजन में पहली बार तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा और कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 24 और 25 अप्रैल को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
फरीदकोट में सबसे अधिक 42.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि बठिंडा एयरपोर्ट पर 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। चंडीगढ़ में 39.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय होगा। पच्चीस अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं, जिससे धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। छब्बीस से 28 अप्रैल के बीच आंधी और बिजली चमकने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित