चंडीगढ़ , मार्च 12 -- पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में गुरुवार को सेक्टर-10 स्थित होटल मौन्टीव्यू में प्रशासक सलाहकार परिषद की बैठक हुई।

मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने परिषद सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन स्थायी समितियों के सुझावों को गंभीरता से लेकर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों ने पिछली बैठकों में दिए गए सुझावों पर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की।

चर्चा के दौरान कानून-व्यवस्था, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, खेल, नगर निगम, परिवहन, शहरी अवसंरचना, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, उद्योग, पर्यटन और विरासत संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। परिषद सदस्यों ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, पर्यावरणीय स्थिरता बढ़ाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं के विस्तार के सुझाव दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित