चंडीगढ़ , दिसंबर 30 -- पंजाब सरकार द्वारा बुलाये गये विशेष सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर सिह बादल ने मंगलवार को कहा कि आज का विशेष सत्र महज एक मीडिया स्टंट है, पिछले सत्रों की तरह, इससे पंजाबियों को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा।

श्री बादल ने कहा कि आप सरकार ने अतीत में कई बार इस तरह के विशेष सत्र बुलाये हैं, लेकिन बीबीएमबी, आरडीएफ, नशीली दवाओं और बाढ़ राहत और पुनर्वास से संबंधित पारित प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की मांग है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार झूठे विज्ञापनों और दुष्प्रचार के अलावा वीबी जी राम जी के लाभार्थियों के हित में वास्तव में क्या करने जा रही है, इसका जवाब दे। उन्होने कहा कि चूंकि मनरेगा के मामले में आम आदमी सरकार का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, इसलिए गरीबों को औसतन प्रति वर्ष केवल 25-30 दिनों का काम मिलता था, जो पूरे देश में सबसे कम था, क्योंकि राज्य सरकार इस योजना के लिए राज्य द्वारा प्रदान की गई 10 प्रतिशत राशि भी जारी करने में विफल रही थी। गरीबों को लाभ पहुंचाने के बजाय, इस सरकार ने अपने झूठे विज्ञापन और प्रचार पर करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिये हैं। पंजाब के श्रमिक समुदाय को वास्तविक रोजगार की जरूरत है, न कि इस तमाशे की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित