श्रीगंगानगर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने पंजाब के एक नशा तस्कर को उसके सहयोगी सहित गिरफ्तार करके उनसे 36 ग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ये दोनों पंजाब के निकटवर्ती शहर अबोहर से इस क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर हेरोइन की आपूर्ति करने आए थे।
पुलिस ने बताया कि उद्योग विहार क्षेत्र में देर रात बायपास मार्ग पर संदेह के आधार पर दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनसे 36 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान मनीष धानक (36) और लक्ष्मीनारायण वर्मा (26) के रूप में हुई। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित