जालंधर , जनवरी 26 -- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुरजीत हॉकी सोसाइटी, जालंधर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इंदरजीत सिंह बिंद्रा का रविवार को दिल्ली में उनके निवास पर निधन हो गया था। दोपहर बाद भोजन के उपरांत अचानक उनकी हालत बिगड़ गयी, उन्होंने शाम को करीब साढ़े छह बजे आखिरी सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित