आजमगढ़ , दिसम्बर 20 -- पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोहना में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।
थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
शानिवार को थाना जहानागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोहना में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्ष एक-दूसरे को नीचा दिखाने के उद्देश्य से विवाद में उलझ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष लाठी-डंडा व रम्मा लेकर एक-दूसरे को ललकारते हुए हाथापाई व मारपीट पर उतर आए। इस दौरान जान से मारने की धमकियां भी दी गईं, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित