वेलिंग्टन , मार्च 23 -- न्यूजीलैंड ने घरेलू और विश्व क्रिकेट के टी-20 प्रारुप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए फ्रैंचाइजी आधारित एनजेड 20 लीग शुरु करने की घोषणा की है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) की हुई बैठक में विचार विमर्श के बाद घरेलू टी-20 प्रारुप के भविष्य के लिए सुपर स्मैश की जगह एनजेड 20 को अपना पसंदीदा विकल्प चुना है। बोर्ड ने अपनी नई फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग 'एनजेड20' शुरू करने का फैसला किया। बोर्ड का मानना है कि इससे घरेलू और युवा क्रिकेटरों को लाभ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित