, Jan. 14 -- वेलिंगटन, 14 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप पर एक घर में बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला और दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि उन्हें लेविन के पास वेटारेरे बीच स्थित जयादाद पर लगभग 12:40 बजे इसके बारे में सूचना मिली और वहां उन्हें गोलीबारी में घायल हुए चार लोग मिले।

महिला को एम्बुलेंस से पामर्स्टन नॉर्थ अस्पताल ले जाया गया जबकि दोनों किशोरों को एयरलिफ्ट करके वेलिंगटन अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के एक बयान के अनुसार, उसी पते पर मौजूद एक अन्य युवक को कोई चोट नहीं आई है लेकिन उसे सहायता प्रदान की जा रही है। मानावातु क्षेत्र के कमांडर इंस्पेक्टर रॉस ग्रांथम ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों को बताया गया कि घर पर एक बंदूक से गोली चलाई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित