चटगांव , अप्रैल 23 -- नजमुल शान्तो (105) और लिटन कुमार दास (76) के शानदार बल्लेबाजी के बाद मुस्तफ़िज़ुर रहमान (पांच विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश ने गुरुवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को रनों से हरा दिया है। इसी के साथ बंगलादेश ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। नजमुल शान्तो को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। सीरीज में आठ विकेट लेने वाले नाहिद राणा 'प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।

45 ओवर की पांचवी गेंद पर मेहदी हसन मिराज ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (75) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का 210 रन के स्कोर पर अंत कर मैच और सीरीज पर कब्जा कर लिया। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने अपनी पारी में सात छक्के लगाये। 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 61 रनों के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। हेनरी निकल्स (चार), विल यंग (19) और कप्तान टॉम लेथम (पांच) रन बनाकर आउट हुये। निक केली ने 80 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए (59) रनों की पारी खेली। मोहम्मद अब्बास (25) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद मुस्तफिजुर रहमान के गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। बंगलादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने नौ ओवरों में 43 रन देकर पांच विकेट लिये। नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज को दो-दो विकेट मिले। शोरिफ़ुल इस्लाम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित