चेन्नई , मार्च 06 -- न्यायाधीश एस ए धर्माधिकारी ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने लोक भवन के भरतियार मंडपम में आयोजित सादे समारोह में न्यायाधीश धर्माधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
न्यायाधीश धर्माधिकारी ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव की जगह ली है जो गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 27 फरवरी को मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायाधीश धर्माधिकारी की नियुक्ति की सिफारिश की थी। मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद संभालने से पहले वह केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित