नोएडा , दिसम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में उत्तराखंड संस्कृति की लोक प्रदर्शनी तथा विभिन्न व्यंजनों और पारंपरिक वस्तुओं और लोक कलाओं पर आधारित पंद्रहवां उत्तराखंड महाकौथिग मेला कार्यक्रम का सात दिवसीय आयोजन 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आरंभ हुआ है।
उत्तराखंड मेला कार्यक्रम में दूसरे दिन शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जहां उन्होंने मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में शामिल होने वाले उत्तराखंड वासियों और शहरवासियों को संबोधित किया।
मंच से उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा,यहां पर उत्तराखंड के सभी प्रवासी भाई बहन साल में एक बार बहुत बड़े स्तर पर मिलते हैं और अपनी लोक कला लोक संस्कृति लोक विरासत लोक नृत्य और तमाम प्रकार के जो उत्तराखंड के पारंपरिक रूप से होने वाले व्यंजन हैं उन सभी के यहां पर बड़े स्तर पर स्टॉल भी लगाए जाते हैं और पूरे उत्तराखंड के सभी कलाकारों को यहां पर एक बड़ा मंच भी मिलता है।
उनके माध्यम से निश्चित रूप से उत्तराखंड की लोक कला लोक संस्कृति जीवंत बनी रहती है और बहुत अच्छा आयोजन होता है मुझे भी प्रत्येक वर्ष यहां पर आने का अवसर मिलता है मैं इन सबको अपनी ओर से बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं कि अपने घरों से दूर आकर अपने पैतृक स्थानों से दूर रहकर भी अपनी लोक विरासत लोक संस्कृति को यहां पर जो जीवंत बनाने का काम कर रहे हैं।
श्री धामी ने कहा देवभूमि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण था, और पहले के समय में इसको देखा नहीं गया, और मैंने इसपर जिम्मेदारी पर आने के बाद सबसे पहले जिन लोगों ने भी अतिक्रमण किया हुआ था उन सभी को हमने कानूनी रूप से नोटिस भेजे गए,और सभी से निवेदन भी किया गया कि आप अपना अतिक्रमण हटा लें।
बहुत सारे लोगों ने अतिक्रमण हटाया भी, जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया उनको विधि पूर्वक हटाया गया, और दस हजार एकड़ से अधिक जमीन अभी तक इस अतिक्रमण से मुक्त कराई है, और आगे भी अभियान हमारा जारी रहेगा क्योंकि देवभूमि का देवत्व किसी भी कीमत पर उसपर नुकसान नहीं होना चाहिए, कोई खरोंच नहीं आनी चाहिए और हम आने वाली पीढ़ियों को अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित उत्तराखंड देना चाहते हैं उनके लिए भविष्य की एक अच्छी नींव बनाना चाहते हैं इन निमित वहां डेमोग्राफी खराब न हो वहां की सांस्कृतिक मूल्य भी जिंदा रहे ये हमारा संकल्प है और संकल्प हम आगे बढ़ाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित