नोएडा , जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-142 थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस द्वारा गत सोमवार को लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के पास से आरोपी रवि सिंह पुत्र राणा सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा के मान सरोवर पार्क का रहने वाला है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सेक्टर-142 थाना में संबंधित प्रकरण के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें एक सैमसंग गैलेक्सी ए17 (ग्रे रंग) तथा तीन अन्य मोबाइल फोन-वीवो और ओप्पो कंपनी के शामिल हैं। सभी मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबरों के आधार पर उनके चोरी से संबंधित होने की पुष्टि की जा रही है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह मोबाइल चोरी की अन्य घटनाओं में भी संलिप्त रहा है या नहीं। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित