नोएडा , जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 71 के सामने गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गयी और अन्य दो घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि थाना फेस तृतीय क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली नंबर स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त होने पर वहां गुजर रहे राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई और दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे लोगों के चिल्लाने पर उन्होंने राहत बचाव के लिए प्रयास शुरू किया गया।

हादसा उस वक्त हुआ जब देर रात स्कोडा कार चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया और कार तेजी से अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गई और इस हादसे में एक युवती की मौके पर मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फेस तृतीय थाना पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में मृतका की पहचान बरेली निवासी गुलफिशा (31) के रूप में हुई है। वहीं दुर्घटना में मुर्तजा अब्बास (31) पुत्र मोहम्मद अब्बास, निवासी जौहरी फॉर्म, जामिया नगर, नई दिल्ली और अनुष्का चौधरी (27) पुत्री सतीश चौधरी, निवासी इंदिरापुरम, धोली प्याऊ, मथुरा घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

तथा घटना के सम्बन्ध में परिजनों को जानकारी दे दी गई है। एवं अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित