नोएडा , दिसंबर 04 -- उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की नोएडा प्रथम जोन थाना फेस-1 पुलिस ने 64 किलो से अधिक मात्रा का मादक पदार्थ जब्त कर अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद की गये मादक पदार्थ की कीमत 15 लाख रुपए आंकी गयी है।

पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मादक पदार्थ और मादक पेय पदार्थ के खिलाफ विशेष अभियान के चलाया जा रहा है, जिसके तहत नोएडा प्रथम थाना फेस वन द्वारा एक तस्कर गैंग के अंतर्राज्यीय सरगना को गिरफ्तार किया है, जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह पांच से छह किलोग्राम के छोटे-छोटे पैकेट की पैकिंग कर ट्रेन के अलग अलग बोगियों में रखकर लाता है, फिर दिल्ली आकर ट्रेन से उतार लेता है।

तस्कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता था, जो ट्रेन द्वारा लगातार पश्चिम बंगाल से मादक पदार्थ लाकर नोएडा एनसीआर क्षेत्र में पैकेटों में भरकर सप्लाई करता था, इसके पास से बरामद मादक पदार्थ खास किस्म का गोल्डन मिर्ची नाम से है जिसकी क्षेत्र में ज्यादा मांग है और जिसे ये मांग के आधार पर सप्लाई करता था।

गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर पर पूर्व में दिल्ली और एनसीआर के थानो में छह से अधिक विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए तस्कर के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित