नोएडा , दिसंबर 18 -- उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा की फेस तृतीय थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे निशानदेही से चोरी की दस मोटर साइकिल और बाइक की दो चाबी बरामद किए।
गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शातिर चोर से चोरी की बाइक की बरामदगी की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चोर नोएडा क्षेत्र व अन्य स्थानों में आधी के वक्त घूमते फिरते रेकी करते हुए सुनसान जगह पर खडे दुपहिया वाहनों से उनके जरूरी उपकरण चोरी करता है तथा दुपहिया वाहनों को चोरी करके एनसीआर क्षेत्र में चलते फिरते राहगीरों को औने पौने दामों में बेचकर पैसे कमाता है।
शातिर चोर की निशानदेही में बरामद दस मोटरसाइकिलों में से एक बाइक कुछ दिन पूर्व नोएडा फेस तृतीय थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी एवं दो और बाइक भी कनेक्ट हुई हैं जिसके चोरी के संबंध में थाना फेस तृतीय में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
शातिर चोर से जानकारी प्राप्त हुई कि वह ज्यादातर स्प्लेंडर कम्पनी की दुपहिया वाहनों को चोरी के लिए निशाना बनाता था,और उन्हीं दुपहिया वाहनों के पार्ट्स की चोरी कर के मांग अनुसार क्षेत्र के मैकेनिकों की दुकानों और विभिन्न बाइक रिपेयरिंग की जगहों में बेचकर अपने शौक पूरे करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित