ग्रेटर नोएडा , फरवरी 22 -- उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा सूरजपुर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्सी किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक क्रेटा कार भी जब्त की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब बारह लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा की गई गिरफ़्तारी और कार्रवाई की जानकारी रविवार को दी गई।
उन्होंने बताया कि रविवार को संयुक्त टीम ने कस्बा सूरजपुर स्थित मोजरबीयर गोलचक्कर सर्विस रोड के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थ को एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
संयुक्त कार्रवाई के पश्चात पुलिस की गहन पूछताछ और जांच तथा कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें सामने आया कि वे पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में ट्रक चालकों और मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस को आशंका है कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और इसके नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित