नोएडा , फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में नोएडा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्राधिकरण ने बड़ी पहल की है। एक्सप्रेसवे पर यातयात दबााव कम करने के लिए दोनों तरफ 45 मीटर चौड़ी बैकअप रोड का निर्माण पूरा किया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

नोएडा प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सोमवार शाम को सूचना जारी कर जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि तीन अलग-अलग स्थानों पर करीब ढाई एकड़ भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित प्रशासनिक खाते में मुआवजे की राशि जमा करा दी गई है, जिससे अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि भूमि हस्तांतरण होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। व्यस्त समय में लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार दुर्घटनाओं या किसी वाहन के खराब होने पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। ऐसे में पैंतालिस मीटर चौड़ी बैकअप रोड तैयार होने से: वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा,जाम की स्थिति में यातायात डायवर्ट किया जा सकेगा, आपातकालीन सेवाओं को सुगम रास्ता मिलेगा, एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना की स्थिति में आवागमन बाधित नहीं होगाप्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही निविदा जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों और रोजाना यात्रा करने वाले वाहन चालकों ने इस योजना का स्वागत किया है। उनका कहना है कि एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में बैकअप रोड राहत साबित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित