नोएडा , जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की डूबने से मौत के मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को मामले में अहम कड़ी माने जा रहे उस डिलीवरी ब्वॉय मुनेंद्र को पूछताछ के लिए नोएडा प्राधिकरण कार्यालय बुलाया, जिसने इंजीनियर को डूबने से बचाने का प्रयास किया था।

एसआईटी सूत्रों के अनुसार, इससे पहले जांच दल द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के लगभग 15 से 20 कर्मियों से पूछताछ की जा चुकी है।

एसआईटी को पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी है। इसी क्रम में आज नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि सभी तथ्यों को संकलित कर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित