नैनीताल , दिसंबर 17 -- उत्तराखंड के नैनीताल में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) विषय को लेकर नैनीताल क्लब में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में चुनाव सुधारों पर दिए गए संबोधन को सभी कार्यकर्ताओं को सुनाने की समुचित व्यवस्था की गई। भाषण के उपरांत कार्यकर्ताओं के बीच एक प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची के एसआईआर से जुड़ी जानकारी को कार्यकर्ताओं तक सही, स्पष्ट और तथ्यात्मक रूप से पहुँचाना रहा। सत्र के दौरान एसआईार की प्रक्रिया, आम जनता की शंकाओं के समाधान, अफवाहों से बचाव तथा संगठनात्मक भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विषय से जुड़े प्रश्न रखे। पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी भी कराई गई, जिसे आगे संगठनात्मक नेटवर्क और प्रशिक्षण माध्यमों में उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक सही जानकारी पहुँच सके।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, कोषाध्यक्ष मयंक पंत, मंत्री विकास जोशी, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा सहित आनंद बिष्ट, संतोष कुमार, मनोज पवार, पंकज बरगली, बच्ची लाल, रोहित भाटिया, सभासद मनोज जगती, लाल सिंह बिष्ट, ललित तिवारी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम सागर, विक्रम रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गंगोला, मीना बिष्ट तथा युवा मोर्चा से रितुल कुमार और युवराज सिंह करायत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और एक जिम्मेदार कार्यकर्ता की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित