नैनीताल , जनवरी 25 -- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक साल पूर्ण होने पर 27 जनवरी मंगलवार को यूसीसी दिवस के मौके पर नैनीताल जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। जिले भर में यूसीसी दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही विकासखंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त हल्द्वानी इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हैं।

इसके अतिरिक्त नैनीताल, रामनगर, कालाढूगी, लालकुआं, बेतालघाट, भीमताल, ओखलकांडा में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित