हल्द्धानी , अप्रैल 18 -- उत्तराखंड सरकार के लिए 'कुबेर का खजाना' माना जाने वाला आबकारी विभाग इस बार नैनीताल जिले में अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शासन द्वारा निर्धारित 319 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के इतिहास में यह पहली बार है जब विभाग ने डेडलाइन के भीतर अपने लक्ष्य को पूरी तरह छू लिया है आंकड़ों के मुताबिक 2024-25 में शासन ने 321 करोड़ का लक्ष्य दिया था लेकिन विभाग 299 करोड़ रुपये ही जुटा पाया था पिछली कमी को सुधारते हुए इस बार 2025-26 की उपलब्धि 319 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया है।
शानदार प्रदर्शन को देखते हुए शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नैनीताल जनपद को 342 करोड़ रुपये का नया टारगेट थमा दिया है। विभाग अब इस नए और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को भेदने की तैयारी में जुट गया है।
जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने इस सफलता का श्रेय टीम वर्क को दिया है। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुँचने के लिए कई मोर्चों पर एक साथ काम किया गया। प्रवर्तन टीमों ने कच्ची और अवैध शराब की तस्करी पर कड़ा प्रहार किया शराब की दुकानों के संचालन और लाइसेंस व्यवस्था की निगरानी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित