नयी दिल्ली , दिसंबर 18 -- नेहा कक्कड़ का नया रिलीज गाना 'कैंडी शॉप' विवाद के केंद्र में है। गाने और इसके म्यूजिक वीडियो को लेकर कई दर्शकों ने निराशा जतायी है और सोशल मीडिया पर इसे तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशंसकों और दर्शकों ने गाने के 'अश्लील' बोल और 'अजीब' डांस मूव्स के लिए इसकी आलोचना की है और इसके साथ ही 'के-पॉप' बैंड की नकल करने पर भी आपत्ति जतायी है। म्यूजिक वीडियो के हिस्से इंटरनेट पर तेजी से फैल गये हैं, जिससे थोपी गई नृत्य, असहज करने वाले प्रदर्शन और अरुचिकर बोलों पर टिप्पणियां की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित