महासमुंद , दिसंबर 18 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अदालत से राहत मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे "सत्य की जीत" बताते हुए भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस भवन से कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा जिला कार्यालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। सिटी कोतवाली सहित प्रमुख मार्गों पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बैरिकेड्स लगाए गए थे।

जुलूस को कोतवाली के सामने पुलिस ने रोक दिया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को धक्का देकर आगे बढ़ने का प्रयास किया और "ईडी-सीबीआई की गुंडागर्दी नहीं चलेगी" जैसे नारे लगाए। इसके बाद बरोंडा चौक पर पुलिस ने एक बार फिर जुलूस को रोक दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित