श्रीगंगानगर , दिसम्बर 11 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी सुगम शर्मा के नेशनल स्पेशल ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया है।

क्लब के सदस्यों ने सुगम के अदम्य साहस, समर्पण और अपंगता की बाधाओं को पार करने की भावना की सराहना की। लायंस क्लब के प्रमुख सदस्यों ने सुगम का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

क्लब के सदस्य राजेश सिंगल ने गुरुवार को बताया कि सुगम का संघर्ष और उनकी मुस्कान हम सभी के लिए एक अमूल्य रत्न की तरह है, जो हमें जीवन की चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देती है। क्लब के अन्य सदस्यों रमेश बंसल, सुशील जैन और सीए संजय बंसल ने भी सुगम को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सुगम को अगले वर्ष अमेरिका में आयोजित होने वाले विश्व स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिये क्लब की ओर से प्रोत्साहित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित