बहराइच , दिसंबर 08 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सोमवार को एसएसबी और मोतीपुर पुलिस ने एक नेपाली युवक को लगभग 22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक को सीज करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

सीमा चौकी लौकाही पर तैनात उप निरीक्षक दीपक थापा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम और मोतीपुर पुलिस के उप निरीक्षक अनिल यादव और चार कांस्टेबल के साथ रविवार रात सीमा स्तंभ 667 के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में नेपाल की ओर भागने की कोशिश करते देखा गया। गश्ती दल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित