चेन्नई , फरवरी 05 -- आसिफ शेख (58) और संदीप जोरा (44) की शानदार पारियों की बदौलत नेपाल ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप से पहले खेले गये अभ्यास मैच में कनाडा को 12 गेंदें शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी।

आज यहां टॉस जीतकर कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 161 का स्कोर बनाया। नवनीत धारीवाल ने 36 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 41 रनों की पारी खेली। कंवरपाल तठगुर (25), निकोलस कीरटॉ (10), हर्ष ठाकर (आठ) और जसकरण सिंह (21) रन बनाकर आउट हुये। श्रेयस मोव्वा ने 19 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 38 रनों की पारी खेली। नेपाल के लिए संदीप लैमिछाने और कुशल भुर्तेल ने दो-दो विकेट लिये। सोमपाल कामी और नंदन यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित